सवाल: क्या सीबीएसई स्कूल में छात्रवृत्ति का प्रावधान है?
उत्तर: जेडी ओपी द्विवेदी ने बताया कि सीबीएसई स्कूल में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि सिर्फ यूपी बोर्ड में ही छात्रवृत्ति का प्रावधान है।
सवाल: क्या समाज सेवा के नाम पर स्कूल दो-तीन महीने की फीस माफ नहीं सकते?
उत्तर: जेडी ओपी द्विवेदी का कहना है कि अभिभावक अपनी इच्छा से सीबीएसई स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। तो वहां उन्हें फीस तो देनी ही होगी। लेकिन स्कूल के प्राचार्य किसी भी अभिभावक पर फीस के लिए दबाव नहीं बना सकते हैं। अगर ऐसा कोई करता है तो उसकी शिकायत डीआईओएस कार्यालय में की जा सकती है।
सवाल: जिन बच्चों के माता-पिता नहीं है। क्या उन बच्चों को बिना फीस के पढ़ाने का कोई प्रावधान है?
उत्तर: डीआईओएस गिरिजेश चौधरी का कहना है कि ऐसे बच्चों की पढ़ाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी के यहां आवेदन कर सकते हैं। ऐसे बच्चों की विभाग की ओर से पूरी पढ़ाई फ्री कराई जाएगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से भी एक सीबीएसई स्कूल चलाया जा रहा है। वहां पर भी आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं।
इस नंबर और ई-मेल पर आप अपनी शिकायत कर सकते हैं।
संयुक्त निदेशक (जेडी) ओपी द्विवेदी के इस नंबर
(9454457512) पर आप अपनी शिकायत कर सकते हैं।
मेरठ जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) गिरिजेश चौधरी के इस नंबर
(9454457266) पर भी आप अपनी शिकायत कर सकते हैं।
इसके अलावा संयुक्त निदेशक (जेडी) ओपी द्विवेदी की इस ई-मेल आईडी
(jdeducationmeerut@gmail.com) पर अपनी शिकायक भेज सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) गिरिजेश चौधरी की ई-मेल आईडी
(dios.mrt@gmail.com) पर भी आप शिकायत कर सकते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/