फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने खुद लोगों को पहनाए हेलमेट, 550 के हुए चालान, 320 थे बिना हेलमेट

Tue, 10 Sep 2019 01:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
क्रिकेटर करण ने अपने हाथों से लोगों को हेलमेट पहनाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोटर व्हीकल एक्ट में जुर्माने की नई व्यवस्था को लेकर पुलिस ने हेलमेट के लिए जागरूकता अभियान चलाया। वहीं, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने अपने सामने ही 17 पुलिसकर्मियों के चालान कराए। 

विज्ञापन


शहर और देहात के सभी प्वाइंटों पर पुलिस ने सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस लाइन, एसएसपी ऑफिस के सामने, आंबेडकर चौराहा, सरकारी कार्यालयों के सामने, गढ़ रोड, हापुड़, दिल्ली रोड पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। 

एसपी सिटी ने बताया कि ट्रैफिक और थानों की पुलिस ने 550 वाहनों के चालान काटे। एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई जाए। इस दौरान पुलिस ने 34 हजार से अधिक जुर्माना वसूला। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिस पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेेटर करण शर्मा ने बांटे हेलमेट
ट्रैफिक नियमों को पालन कराने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर करण शर्मा ने बेगमपुल पर हेलमेट बांटे। उन्होंने कहा, हमारी जिम्मेदारी है कि हम ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

हेलमेट वितरण कार्यक्रम में आरटीओ और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। कर्ण फाउंडेशन ने लगभग सौ हेलमेट का वितरण किया। फाउंडेशन के संस्थापक विनोद शर्मा ने बताया कि 16 से 22 रोड सेफ्टी वीक में भी हेलमेट बांटे जाएंगे। इस दौरान अमरेश वशिष्ठ, पूनम शर्मा, महेश बाली, सुरेंद्र चौहान मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें