फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी लक्ष्मी सिंह बोली, सियासी दबाव सहन नहीं

Fri, 29 Jan 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ताधारी नेताओं के सामने पुलिस की कितनी धमक है, यह आम जनता भी जानती है। लेकिन नवागत डीआईजी रेंज लक्ष्मी सिंह का कहना है कि हम सियासी दबाव में काम नहीं करेंगे। कई नेता ऐसे हैं, जिनकी नब्ज मेरे हाथ में है। देखना अब है कि पुलिस कितनी निष्पक्ष कार्रवाई करती है। डीआईजी ने मेरठ पुलिस को सुस्त बताकर लुटेरों पर जल्द शिकंजा कसने की बात कही है।
विज्ञापन


डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सियासी दबाव उन पर बेअसर होगा। पुलिस हावी रहेगी या सियासी लोग, यह आने वाले समय में पता चल जाएगा।

उन्होंने क्राइम कंट्रोल के फ्रंट पर कहा कि लुटेरों पर शिकंजा कसने का प्लान तैयार कर लिया गया है। प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थान, सुनसान जगहों, बैंक, पेट्रोल पंप और घरों में लूट करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस की स्पेशल टीम गठित की जाएगी। बीट कांस्टेबल से लेकर थानेदार तक को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एसएसपी मेरठ को कुछ टिप्स दिए हैं, जिन पर उनको काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें