फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के मंडप में पहली पत्नी का बखेड़ा, दूल्हा फरार

Wed, 02 Dec 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की दूसरी शादी की सूचना पर पहुंची पत्नी ने मंडप में पहुंचकर बखेड़ा कर दिया। पोल खुलते ही शादीशुदा दूल्हा मौके से फरार हो गया। दुल्हन पक्ष भी बिगड़ गया और दूल्हे के रिश्तेदारों और बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
विज्ञापन


दुल्हन के पिता ने शादी से भी इंकार कर दिया। बागपत निवासी दूल्हे की पहली पत्नी दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है।

परतापुर थाना क्षेत्र निवासी व्यापारी ने अपनी बेटी की शादी बागपत निवासी व्यापारी युवक से तय की थी। मंगलवार रात दिल्ली रोड स्थित एक विवाह मंडप में शादी समारोह चल रहा था। फेरों की तैयारी के बीच अपनी सहेली के साथ वहां पहुंची एक युवती ने मंडप में बैठे दूल्हे को अपना पति बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

बागपत के एक गांव की निवासी यह युवती दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसकी आठ साल से दोस्ती थी। चार साल से दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 11 सितंबर 2013 को उसने गाजियाबाद कोर्ट में शादी कर ली। दो साल से वह अपने पति के साथ रह रही थी। पोल खुलते ही दूल्हा मौका पाकर वहां से भाग निकला।

दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के रिश्तेदारों और बारातियों को दौड़ाते हुए पीट दिया। बारातियों ने बस से भाग निकलने की कोशिश की तो बस की चाबी कब्जे में लेकर बारात को बंधक बना लिया गया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों में पंचायत बैठी और शादी टूट गई।

दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि उन्होंने कार के अलावा मोटा दहेज दिया था। करीब 22 लाख उनके खर्च हुए हैं। वह अब अपनी बेटी की शादी नहीं कर सकते। हंगामे की जानकारी पर परतापुर पुलिस भी पहुंच गई।

युवती को उठाने की कोशिश
रात में करीब 11 बजे युवती अपनी सहेली के साथ मंडप से बाहर निकली तो दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की। परतापुर पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए एसएसपी के सीयूजी नंबर पर जानकारी दी गई। जिसके बाद रात में दोबारा पुलिस मौके पर पहुंची।

मैं डीएम बनने वाली हूं, जिंदगी बर्बाद कर दी
पुलिस के सामने बिलखते हुए युवती ने कहा कि वह प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुकी है। दोनों अलग-अलग बिरादरी से हैं। मैं डीएम बनने वाली हूं।

लेकिन पति ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। कुछ बनने के लिए वह परिवार से अलग दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है। सोमवार को उसके पति ने कहा था कि उसका इंटरव्यू है।

तीन दिन के लिए बाहर जा रहा हूं। मंगलवार को महिला की सहेली ने फोन करके बताया कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है। जिसके बाद वह पति के ऑफिस से शादी का कार्ड लेकर पते की जानकारी करते हुए मंडप तक पहुंची।

एक युवती ने शादी के कागजात के बारे में बताते हुए दूल्हे क ो अपना पति बताया। जिसकी जानकारी पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने अपनी बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया। शादी के खर्च को लेकर दोनों पक्षों ने समझौता करने की बात कही है।
विज्ञापन

-राकेश यादव, एसओ परतापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें