फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को सलामी देगी मेरठ की लावण्या गौतम

Sat, 23 Jan 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरठ की बेटी लावण्या भी सलामी देगी। राजपथ पर होने वाली एनसीसी परेड में कैडेट के रूप में लावण्या गौतम का चयन हुआ है। शास्त्रीनगर निवासी होनहार कैडेट एनसीसी के पिलानी बैंड में शामिल हुई है।
विज्ञापन


परेड के लिए देश से एनसीसी के 2069 कैडेट्स का चयन हुआ है। इनमें 695 बालिकाएं शामिल हैं। सोफिया गर्ल्स स्कूल से आठवीं पास करने वाली लावण्या का चयन पिछले साल बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी में कक्षा 9 में हुआ था। पिलानी जाने के बाद लावण्या ने एनसीसी ज्वाइन किया। छात्रा 28 दिसंबर से दिल्ली के गैरीसन परेड ग्राउंड में अभ्यास कर रही है। 5 जनवरी को परेड का विधिवत उद्घाटन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया है। लावण्या 26 जनवरी को राजपथ पर परेड में शामिल होगी। इसके बाद 28 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में हिस्सा लेगी। छात्रा के पिता पीयूष गौतम कैंट बोर्ड में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। मां चिदंबरा गौतम अपनी बेटी को सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर कार्य करने के प्रति प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें