फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी में ट्रेन से कटा युवक

Thu, 18 Feb 2016 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थिक तंगी से परेशान होकर युवक ने बुधवार दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद देर शाम शव की शिनाख्त जेवरी गांव के केशव उर्फ छोटू (18) पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि केशव कक्षा 9वीं का छात्र था। उसके पिता विकलांग हैं। केशव के छह भाई-बहन है। दो बहनों और एक भाई की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई मजूदरी करता है।

घर की आर्थिक तंगी की वजह से घर में अक्सर क्लेश रहता  था। केशव मजदूरी कर अपनी पढ़ाई का खुद ही खर्च उठा रहा था। बुधवार को आर्थिक तंगी को लेकर केशव का परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद वह फोन लेकर घर से निकल गया।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे केशव जिटौली फाटक पर पहुंचा। वह फोन पर गाने सुनते हुए कुछ देर टहलने के बाद ट्रैक पर बैठ गया। इस दौरान हरिद्वार की तरफ से तेज गति से आई ट्रेन के आगे केशव ने कूदकर जान दे दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि जब शाम तक केशव घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश करने के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें ट्रेन से कटे युवक का हुलिया बताया, कपड़े और सामान दिखाए। परिजनों ने उसकी शिनाख्त केशव के रूप में की। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर एसके राणा ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें