फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक और 20 रुपये में मिलेगी डिग्री

Wed, 17 Feb 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने डिग्री लेने में छात्रों पर पड़ रही दोहरी मार में राहत दी है। वर्ष 2014 की डिग्री एक रुपये और 2015 की डिग्री 20 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा फार्म भरवाने के दौरान बाकी शुल्क छात्रों से पहले ही लिया जा चुका है। विवि डिग्री कॉलेज भेजने की बात कह रहा है, लेकिन इस पर ठीक से अमल नहीं हो रहा। उधर, कुछ कॉलेजों में डिग्री गई हैं तो वह अपनी ओर से भी पर्ची काट रहे हैं, जो कि गलत है।

विवि ने 2014 से परीक्षा फॉर्म के साथ डिग्री शुल्क लेना शुरू किया है। छात्र डिग्री लेने विवि आते हैं तो उनसे अलग फॉर्म लिया जा रहा था, जो कि 200 और 220 रुपये का है। 2014 में डिग्री लेने का फार्म 200 रुपये का और 2015 में 220 रुपये हो गया था।
विज्ञापन


इस आधार पर विवि ने 2014 की डिग्री एक रुपये में और 2015 की डिग्री 20 रुपये में देने का निर्णय किया है। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक उक्त फैसला हो गया है। 2015 की डिग्री अभी तैयारी भी नहीं हुई हैं। विवि अब प्रिंटेड डिग्री जारी कर रहा है। हाथ से लिखी डिग्री बंद हो चुकी हैं।

कॉलेजों में कैसे रुकेगी वसूली
कुछ कॉलेजों में डिग्री भेजी गई हैं। वह अपने हिसाब से डिग्री देने के लिए अलग से रसीद काट रहे हैं, जबकि डिग्री का पैसा छात्र की जेब से पहले ही जा चुका है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों को डिग्री के नाम पर वसूली करने से रोकने का काम विवि का है। देखना यह है कि कॉलेज इसमें क्या रुख अपनाते हैं।

रिश्वत में पकड़ा कर्मचारी हटाया
पिछले दिनों विलिजेंस टीम द्वारा पकड़ा गया दैनिक वेतन कर्मचारी को विवि ने हटा दिया है। सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार उत्तर पुस्तिका विभाग में तैनात नफीस अहमद की अग्रिम आदेशों तक सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें