फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश के कुलपति बनने से माछरा में जश्न

Tue, 16 Feb 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति बनने पर प्रो. योगेश त्यागी के पैतृक गांव माछरा में जश्न मनाया गया। परिवार और गांव के लोगों ने खुशी मनाई। शांत स्वभाव के और पढ़ाई में शुरू से होनहार योगेश त्यागी ने गांव और मेरठ का नाम रोशन किया है। प्राइमरी से लेकर ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई मेरठ से की।
विज्ञापन


मेरठ से 23 किमी दूर माछरा गांव है। योगेश त्यागी के पिता बेगराज सिंह त्यागी तीन बार गांव के प्रधान बने। तीन भाइयों में सबसे बड़े योगेश पढ़ाई में शुरू से ही तेज थे। प्राइमरी से लेकर इंटर और फिर ग्रेजुएशन शिवनाथ सिंह शांडिल्य डिग्री कॉलेज माछरा से ही की।

योगेश के दो छोटे भाई अरुण त्यागी बीएसएनएल में वरिष्ठ इंजीनियर और राहुल त्यागी दिल्ली हाईकोर्ट में वकील हैं। एक बहन है। तीनों भाई बाहर रहते हैं। राहुल त्यागी के मुताबिक योगेश त्यागी ने बीएससी और एलएलबी की पढ़ाई मेरठ कॉलेज से की। इसके बाद वह जेएनयू चले गए।
विज्ञापन


वहां से अमेरिका गए। उन्होंने कहा दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति बनने पर पूरे परिवार को उन पर गर्व है। वह शांत स्वभाव के हैं। चचेरे भाई तपेशवर त्यागी, मुकेश त्यागी, लोकेशवर त्यागी ने बताया योगेश जब भी गांव आते हैं तो सभी से मिलना जुलना और उनके सुख दुख की पूछते हैं।

उनके पिता जब प्रधान का चुनाव लड़े तो जीत हासिल करने में योगेश त्यागी का काफी योगदान रहा। वह काफी व्यवहारिक हैं। योगेश त्यागी ने शादी नहीं की। प्रो. योगेश कुमार त्यागी के दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति बनने की सूचना पर माछरा के लोगों ने पटाखे छोड़े।

प्रो. योगेश के सहपाठी रहे धर्मपाल सिंह, बालकिशोर त्यागी, देवेंद्र चौधरी, महेश बिरदंगी, बीआर त्यागी एडवोकेट ने खुशी जाहिर की। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और माछरा गांव निवासी अशोक त्यागी ने उन्हें बधाई दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें