फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मुखर्जी नगर में रह रहे युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रही थी गुड्डी, सप्लाई करती थी ड्रग्स

Sat, 05 Oct 2019 03:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौक से बरामद मादक पदार्थों को समेटती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर के उपायुक्त चंदन कुमार की टीम ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में छापा मारकर मादक पदार्थ बरामद किया है। सीजीएसटी टीम ने करीब छह घंटे तक मकान को खंगाला। मकान मालिक राकेश जैन समेत तीन को गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी खरीददार बताए गए हैं। मादक पदार्थ की कीमत पौने तीन करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

विज्ञापन


मेरठ के कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी से गिरफ्तार राकेश जैन ने पूछताछ में सीजीएसटी टीम को बताया कि उनकी पत्नी गुड्डी ही कई राज्यों में मादक पदार्थ सप्लाई कर रही है। यूपी के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा,
दिल्ली और महाराष्ट्र के पुणे तक उसका नेटवर्क फैला है। 

एक अधिकारी के अनुसार, श्रद्धापुरी निवासी राकेश जैन सटरिंग का काम करता है। उसने गुड्डी से प्रेम विवाह किया था। दंपती ने एक बेटी को भी गोद ले रखा है। गुड्डी दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहती है। वहां पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए देशभर से युवा आते हैं। अधिकारियों का कहना है कि यही युवा मादक पदार्थ खरीदते थे। 

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मेरठ के डिग्री कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों के युवाओं को भी गुड्डी कोकीन और हेरोइन सप्लाई करती है। उत्तराखंड, और महाराष्ट के पुणे में भी गिरोह ने मादक पदार्थ तस्करी का जाल बिछा रखा है। इससे पहले भी मेडिकल, कंकरखेड़ा, परतापुर, सिविल लाइन पुलिस बीते पांच सालों में करोड़ों रुपये की कोकीन बरामद कर चुकी है। 

युवाओं की लगती है भीड़
कंकरखेड़ा में सरधना रोड पर ही नहीं बल्कि कई जगह पर युवक मादक पदार्थ खरीदकर नशा करते हैं। जिस भांग के ठेके पर राकेश जैन सप्लाई करता था, वहां दोपहर बाद युवकों की भीड़ लगती है। कंकरखेड़ा, शोभापुर, जवाहर नगर, रेलवे स्टेशन के पास, दिल्ली रोड और गंगानगर में भी मादक  पदार्थ सप्लाई की शिकायतें मिली थीं।

इस मकान से चल रहा था नशे का व्यापार - फोटो : अमर उजाला
पुणे में गिरफ्तारी के बाद मेरठ में छापामारी
अधिकारियों का कहना है कि पुणे में कस्टम के आयुक्त ने छापामारी के बाद एक आश्रम के महाराज को गिरफ्तार किया था। उससे पता चला कि कंकरखेड़ा की गुड्डी जैन कई राज्यों में कोकीन और हेराइन सप्लाई करती है। जांच में सामने आया कि नेपाल के रास्ते मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। गुड्डी की गिरफ्तारी की लिए टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। 

आसपास के लोग हैरान
क्षेत्र में मादक पदार्थ का इतना बड़ा रैकेट पकड़े जाने से आसपास के लोग हैरान हैं। लोगों ने बताया कि कई बार शाम को यहां लग्जरी गाड़ियों में लोग आते थे। गुड्डी दिल्ली में जॉब करने की बात कहती थी। इस कारण लोगों को शक नहीं नहीं हुआ।
विज्ञापन

गुड्डी के पर्स में मिले पैकेट
छापामारी से पहले गुड्डी को इसकी सूचना मिल गई थी। वह एक युवक के साथ फरार हो गई। फरार हुए युवक के पास काले रंग का बैग बताया गया। वहीं सेफ में रखे गुड्डी के लेडीज पर्स से भी पैकेट मिलने बताए गए हैं। टीम का कहना है गुड्डी अपने पर्स में मादक पदार्थ लेकर चलती थी।

गांजा: : गांजा एक मादक पदार्थ है। भांग के पौधे के फूल, नई पत्नी और तने को सुखाकर इसे बनाया जाता है। यह प्रतिबंधित है।
हेरोइन: यह प्रतिबंधित पदार्थ है। अफीम के संश्लेषण से इसको बनाया जाता है। इसमें कई केमिकल भी मिलाए जाते हैं। यह सफेद रंग का होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किग्रा की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।
कोकीन: यह कोका पौधे की पत्तियों से बनाया जाता है। यह भी प्रतिबंधित है। इसकी एक कि ग्रा मात्रा की कीमत ढाई करोड़ से अधिक बताई गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें