फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से किया हमला, एक व्यक्ति की मौत और कई लोग घायल

Sat, 16 Apr 2022 11:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल भी हो गए हैं।
विज्ञापन
गांव में तनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में सरधना क्षेत्र के छबड़िया गांव में चकरोड के विवाद में शनिवार रात को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। बताया गया कि एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें संदीप पुत्र महिपाल की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोगों के घायल हो गए हैं। उधर, जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


चकरोड के विवाद में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार
गांव छबड़िया में खेत की चकरोड के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस दौरान गांव में फायरिंग भी हुई। बताया गया कि गांव में ओमवीर पुत्र टीकम, पिंटू पुत्र ओमवीर और संदीप पुत्र महिपाल, प्रदीप पुत्र महिपाल, वीरेंद्र पुत्र रघुवीर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

वहीं शनिवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद एक पक्ष द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें संदीप की मौत हो गई। वहीं घायल प्रदीप व विरेंद्र को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया है। प्रदीप व विरेंद्र को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई। गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी के बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई: सहारनपुर में भूमाफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें तस्वीरें

दोनों पक्षों में इसलिए है विवाद
दोनों पक्षों की खेत की जमीन के बीच में तीन मीटर चकरोड का रास्ता है, जिसमें ओमवीर द्वारा तीन मीटर चकरोड छोड़कर पिलर गार्ड लिया गया था, इससे संदीप व अन्य की बुग्गी को रास्ते से ले जाने में दिक्कत हो रही थी। इसके चलते दोनों पक्षों में शनिवार को विवाद हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें