फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी आधार कार्ड से पासपोर्ट बनवाने वाला गिरोह बेनकाब, मवाना पुलिस ने आरोपी दबोचा

Thu, 02 Jul 2026 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना में फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज और उपकरण बरामद किए हैं। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे अवैध रूप से पासपोर्ट बनवाने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कम उम्र के युवकों के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड तैयार कर उनके पासपोर्ट बनवाता था तथा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी ग्रामीण और सीओ मवाना के नेतृत्व में थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 8:22 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम बहोड़पुर में दबिश देकर आरोपी सलीम (36) पुत्र सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया।

सहयोगी के साथ चला रहा था फर्जी नेटवर्क
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किठौर निवासी अपने सहयोगी कादिर के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का नेटवर्क चला रहा था। दोनों कम उम्र के युवकों के फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र बनाकर उनके पासपोर्ट तैयार कराते थे, ताकि उन्हें विदेश में नौकरी दिलाई जा सके। इसके बदले वे अच्छी-खासी रकम वसूलते थे।

पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार करने के मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है। मवाना थाने में भी उसके विरुद्ध अन्य मामले दर्ज बताए गए हैं। ताजा मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी से बरामद सामान
10 फर्जी आधार कार्ड
10 पासपोर्ट आवेदन पत्र
1 कूटरचित आधार कार्ड
1 लैपटॉप
1 मोबाइल फोन
1 पैन कार्ड

पुलिस करेगी नेटवर्क की जांच
पुलिस अब आरोपी के सहयोगी कादिर समेत इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितने लोगों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाए गए और उन्हें विदेश भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें