नौ गोलियां खाकर भी चेतन ने आतंकियों को नहीं छोड़ा
कीर्ति चक्र विजेता चेतन चीता केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडिंग ऑफिसर हैं। चेतन चीता कोटा के रहने वाले हैं। सीआरपीएफ के 45 वर्षीय कमांडिंग ऑफिसर की टीम की 14 फरवरी 2018 को उत्तर-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई। नौ गोलियां लगने के बाद बुरी तरह से घायल चेतन ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी कमांडर अबू हारिस को ढेर कर दिया। वे काफी समय तक कोमा में रहे, लेकिन एक साल के अंदर ही उन्होंने ड्यूटी ज्वॉइन कर ली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/