इस दौरान जेल की पार्किंग में मुलाकातियों की लंबी कतार थी। कतार में लगने को लेकर ही ग्राम प्रधान का शुभम से विवाद हो गया। तब मुलाकातियों ने मामला निपटा दिया। शुभम तीनों साथियों के साथ शबनम को धमकी देकर बिना मुलाकात किए लौट आया। इसके करीब पांच मिनट बाद शुभम अपने साथियों के साथ दोबारा जेल की पार्किंग में पहुंचा।
आरोप है कि यहां शबनम और उनके भाई और देवर पर हमला कर दिया गया। हिस्ट्रीशीटर शोकिंद्र और विपिन ने फायरिंग भी कर दी। इससे जेल के बाहर भगदड़ मच गई। जानकारी लगने पर मेडिकल व सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर शोकिंद्र, विपिन और शुभम को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास एक पिस्टल, एक तमंचा बरामद हो गया। जबकि पुनित मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: Husband Exposed: पति को प्रेमिका संग होटल से निकलते देख पत्नी ने खोया आपा, सरेराह जड़े थप्पड़, देखें तस्वीरें
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि जेल पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगे है। फुटेज भी पुलिस ने ली है। शोकिंद्र व विपिन की हस्तिनापुर थाने में हिस्ट्रीशीट खुली है। तीनों आरोपियों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर भी लगेगा। फरार आरोपी पुनित की तलाश जारी है। जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर भी कार्रवाई होगी। जिसकी अभी जांच कराई जा रही है।