मेरठ जनपद में सरूरपुर ब्लॉक प्रमुख के आवास पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। ब्लॉक प्रमुख के भाई के साथ मारपीट भी की गई। बताया गया कि तोड़फोड़ में मकान की कुछ टाइल्स भी टूट गईं। फायरिंग का भी आरोप लगाया है। वहीं, हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को लेकर छानबीन की।