‘दुआ से दवा तक’ कैंप में किया इलाज
शाह विलायत मोहनपुरी में ‘दुआ से दवा तक’ कार्यक्रम हुआ। जिला अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेद्र किशोर द्वारा मनोरोगियों का उपचार किया गया। डॉ. विनीता शर्मा ने बताया कि प्रति माह जिले के धार्मिक स्थलों और मजारों पर ‘दुआ से दवा तक’ कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य कैंप लगाया जाता है। इस दौरान डॉ. एसएस चौधरी, डा. चंद्रा वर्षा, अंशु और संदीप रहे।
याददाश्त खोने का सामान्य रूप
अल्जाइमर से दिमाग की कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। ज्यादा चाइनीज फूड खाने से भी इस बीमारी का खतरा हो सकता है। चाइनीज फूड में सामान्यत: मोनोसोडियम ग्लूकोनेट पदार्थ डाला जाता है, जो माइग्रेन और अल्जाइमर के लिए मुफीद है। यह याददाश्त खोने (डिमेंशिया) का सबसे सामान्य रूप है, इसे मनोभ्रंश भी कहते हैं।
- डॉ. भूपेंद्र चौधरी, न्यूरोलोजिस्ट
विटामिन ई से भरपूर चीजें खिलाएं
अल्जाइमर बीमारी में विटामिन ई से भरपूर चीजें खानी चाहिए। बादाम आदि ड्राइ फ्रूट्स खाने के साथ ही दिमाग को एक्टिव रखने केलिए स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और ब्रोकली जैसे ऐंटिऑक्सिडेंट से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए। हरी पत्तीदार सब्जियां खानी चाहिए और फास्ट फूड से दूर रहना चाहिए।
- डॉ. रवि राणा, मनोरोग विशेषज्ञ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/