फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे कोरोना है... ये कहकर कार के आगे लेट गया युवक, पुलिस के सामने खूब हुआ ड्रामा

Fri, 19 Jun 2020 11:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • कार के आगे कूदा युवक, फिर बोला मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, मुझे छूना मत
  • पुलिस के सामने एक घंटे तक जमकर ड्रामा करता रहा युवक
  • इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भिजवाया
विज्ञापन
बेगमपुल चौराहे पर कार के आगे लेटकर हंगामा करता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बेगमपुल चौराहे पर एक युवक खुद को कोरोना पॉजिटिव बताकर एक कार के आगे कूद गया। बोला कि कई बार कहने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मेरी जांच नहीं करा रहा। सदर बाजार पुलिस ने युवक को किसी तरह समझाकर एंबुलेंस से मेडिकल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नंगलाताशी कंकरखेड़ा निवासी एक युवक बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे बेगमपुल चौराहे पर अचानक एक कार के आगे कूद गया। कार चालक ने तुरंत ब्रेक ले लिए जिससे वह कुचलने से बच गया। चौराहे पर तैनात पुलिस वहां पहुंची तो युवक कार के आगे ही लेट गया। पुलिसकर्मी उसे हटाने के लिए आगे बढ़े तो युवक ने चिल्लाकर कहा कि छूना मत, मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। यह सुनते ही पुलिस पीछे हट गई। 

वहां पर मौजूद लोग भी दूर खड़े हो गए। जानकारी पर एसओ सदर विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और युवक से उसकी समस्या पूछी। युवक ने बताया कि उसे कोरोना के कई दिनों से लक्षण लग रहे हैं। बुखार भी है। कई बार स्वास्थ्य विभाग को फोन कर बताया। लेकिन वह उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, पड़ोसी की छत पर पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

इस पर एसओ ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका इलाज तुरंत कराया जाएगा। वह कार के सामने से हटकर दूसरी साइड में बैठ जाए, जिस पर युवक मान गया। जिसके बाद एसओ ने सरकारी एंबुलेंस बुलवाकर युवक को जांच और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।
विज्ञापन


एक घंटे तक रही अफरातफरी
इस मामले को लेकर बेगमपुल चौराहे पर करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों को डर था कि कहीं यह युवक उन्हें पकड़ या छू न ले। लेकिन पुलिसकर्मी इसको लेकर सतर्क रहे। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के अनुसार पुलिस ने सतर्कता बरतकर युवक को इलाज कराने मेडिकल भेज दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें