देवबंद में निर्माणाधीन देवबंद-रूडक़ी रेलवे लाइन में मिट्टी की ढुलाई कर रहे डंपर की चपेट में आने से साइट पर काम कर रहे बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
देवबंद में न्यू रूडक़ी रेलवे लाइन का निर्माण के लिए इन दिनों मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है। ट्रक चालक मनीष यादव डंपर में मिट्टी भरकर ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में राजेंद्र के मकान के निकट काम करने वाले करण निवासी पीलीभीत और राकेश निवासी बदायूं की बाइक डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने दोनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार दौरान बदायूं निवासी राकेश (42) की मौत हो गई। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल करण को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में गांव के एक मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सरकार द्वारा शाश्वत जैन तीर्थ सम्मेदशिखर जी (गिरडीह-झारखण्ड) तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने पर हस्तिनापुर में जैन समाज के लोगों ने इसका विरोध किया है। और यह विरोध पूरे देश में जैन समाज के लोगों में बढ़ता जा रहा है। इसी मामले में ऐतिहासिक नगरी में मौजूद सभी मंदिरों के संस्थापक और जैन समाज के लोगों ने विरोध में अपने सभी प्रतिष्ठान और बाजार बंद रखे और ऐतिहासिक नगरी में फ्लैग मार्च निकाला। इसके बाद प्रभारी को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।