फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मुस्लिम मंगेतर से न शादी हो सकी, न हिंदू महापंचायत, ये बोले सचिन सिरोही और युवती का चाचा

Sat, 14 Feb 2026 10:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गंगानगर की दलित युवती की शादी लिसाड़ीगेट के शाहवेज राणा उर्फ साहिल के साथ शुक्रवार को पैराडाइज मंडप में होनी थी। इसी मंडप में इसी दिन हिंदू संगठनों ने महापंचायत का एलान किया था। शादी तो पहले ही कैंसिल हो गई थी, महापंचायत भी पुलिस के पहरे के कारण नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
पैराडाइज मंडप पर ताला डालकर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विरोध, तनाव और सख्ती के बीच शुक्रवार को पैराडाइज मंडप में न मुस्लिम मंगेतर से शादी हो सकी न हिंदू महापंचायत। महापंचायत के लिए मेरठ, दिल्ली और हरिद्वार से हिंदू सुरक्षा संगठन, हिंदू रक्षा दल, बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे तो मंडप के गेट पर ताला लगा मिला। मंडप में प्रवेश न मिलने पर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन व हिंदू रक्षा दल के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

 

पैराडाइज प्रबंधन ने मंडप के गेट पर सुबह ही चार ताले लगा दिए। हालात को देखते हुए तीन थानों की पुलिस के साथ पीएसी तैनात कर दी गई। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही सहित कई नेताओं को नजरबंद किए जाने के वाबजूद संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए और नारे लगाने लगे। इस दौरान नारेबाजी कर रहे हिंदूवादी संगठनों के दर्जन भर कार्यकर्ताओं को थाने लाया गया। 
 

उत्तराखंड से आए हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम किसी भी हालत में यह शादी नहीं होने देंगे। हमारे समाज की बेटी का जीवन बर्बाद करने की साजिश है। इस दौरान मौके पर पहुंचे युवती के चाचा ने महापंचायत का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमें यह शादी किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है। पुलिस कुछ कार्यकर्ताओं को गंगानगर थाने ले आई। उसके कुछ देर बाद उत्तराखंड के देहरादून से हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा अपने टीम के अनुपमानंद गिरि, भूदेव गिरि, श्रद्धा, संध्या आदि पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए। 
 

उन्होंने बताया कि हमारे साथ कई गाड़ियां महापंचायत के लिए चली थीं, लेकिन उन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया है। करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद गंगानगर इंस्पेक्टर अनूप सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अलग-अलग संगठनों के लोग भी पहुंचते रहे। शहर बजरंग दल इकाई के निशांत त्यागी, मधुर मेहरा, गौरव गुर्जर भी महापंचायत के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने सीमा सील कर दी थी।
 

वीडियो कॉल के माध्यम से सिरोही ने दिया संदेश
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को को बृहस्पतिवार देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। ऐसे में महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं को उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से संबोधित किया। कहा कि जिस तरह से पैराडाइज मंडप में शादी रुकवाई गई है, उसी प्रकार देश के सभी मंडपों में हिंदू लड़कियों की शादी मुस्लिम धर्म के युवक से नहीं होने देंगे। उन्होंने महापंचायत सफल होने का दावा किया।
 
विज्ञापन

मैं, मेरा भाई हिंदू तो भतीजी बौद्ध मतावलंबी कैसे हुई
मंडप के सामने महापंचायत का समर्थन करने पहुंचे युवती के चाचा का कहना था कि मैं हिंदू हूं। मेरा भाई हिंदू था तो भतीजी बौद्ध कैसे हो गई। अगर वह बौद्ध है तो प्रमाण दिखाए। चाचा ने कहा कि भतीजी की ओर से मेरे ऊपर प्रापर्टी हड़पने का लगाया जा रहा आरोप गलत है। मुझे संपत्ति की लालच नहीं है। मुझे अब खुद जान का खतरा बना हुआ है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें