फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रैपिड का सफर शुरू भी नहीं हुआ और कटने लगी जेब, मेरठ साउथ समेत स्टेशनों पर पार्किंग शुल्क बढ़ा

Sat, 03 Jan 2026 11:23 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नमो भारत और मेट्रो संचालन से पहले ही NCRTC ने पार्किंग शुल्क बढ़ा दिए हैं। मेरठ साउथ स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर समय सीमा घटने और हेलमेट शुल्क अलग से लेने पर यात्रियों में नाराजगी है।

विज्ञापन
रैपिड स्टेशन पर बढ़ा पार्किंग शुल्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में नमो भारत और मेट्रो का पूरी तरह संचालन शुरू होने से पहले ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने यात्रियों को नए साल का कड़वा तोहफा दिया है। 1 जनवरी 2026 से मेरठ साउथ (परतापुर) सहित अन्य स्टेशनों पर पार्किंग शुल्क की नई दरें लागू कर दी गई हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि शुल्क बढ़ाने के साथ-साथ समय की सीमा भी घटा दी गई है जिससे दैनिक यात्रियों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। लोगों का कहना है कि अभी तो सफर शुरू भी नहीं हुआ और जेब कटनी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: धमकी से यू-टर्न तक: शादाब जकाती विवाद में नया मोड़, वीडियो में बोला पति-'अपनी मर्जी से भेज रहा हूं'

विज्ञापन

पार्किंग स्थल पर काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार पहले 16 घंटे तक का एक स्लैब होता था लेकिन अब इसे घटाकर मात्र 6 घंटे कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब है कि अगर कोई नौकरीपेशा व्यक्ति सुबह 8 बजे गाड़ी खड़ी करता है और शाम 6 बजे लौटता है तो उसे अब कहीं ज्यादा भुगतान करना होगा। वहीं हेलमेट रखने के लिए यात्रियों को अलग से शुल्क देना होगा। 

ऐसा रहेगा नया पार्किंग शुल्क
वाहन का प्रकार 10 मिनट तक 6 घंटे तक  6 से 12 घंटे 12 से 16 घंटे  नाइट मासिक पास
साइकिल  फ्री  5    5   10      20  
स्कूटर/बाइक  फ्री  10 25 30 60 600
कार/एसयूवी  फ्री  30 60 80 200 2000
             
 16 घंटे से अधिक (संचालन समय तक) कार के लिए 100 रुपये और बाइक के लिए 30 रुपये तय हैं।
विज्ञापन

लोगों ने जताई नाराजगी
शुक्रवार को मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे यात्रियों ने इन बढ़ी हुई दरों पर कड़ी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि वे जाम से बचने के लिए रैपिड रेल का रुख कर रहे थे लेकिन पार्किंग के मनमाने दामों ने मुश्किल बढ़ा दी है।

लोगों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की बात कर रही है वहीं पार्किंग दरों में इस तरह की वृद्धि यात्रियों को हतोत्साहित कर रही है। यात्रियों की मांग है कि मासिक पास की दरों को और कम किया जाए और समय सीमा में रियायत दी जाए।

रिठानी निवासी हेमंत सैनी ने बताया कि दिल्ली आने-जाने में पूरा दिन लग जाता है। नई दरों के हिसाब से रोजाना पार्किंग पर ही बड़ा हिस्सा खर्च हो जाएगा। यात्रियों पर ऐसे बोझ नहीं डालना चाहिए। 

मोहिउद्दीनपुर निवासी शुभम बैंसला का कहना है कि रैपिड से सफर आसान हुआ था लेकिन पार्किंग के दाम बढ़ाना गलत है। नौकरीपेशा लोगों की आय सीमित होती है ऐसे में यह वृद्धि जेब पर असर डालेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें