फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एनसीआरटीसी ने बनाई सड़क, अब फुटबॉल चौराहा से दिल्ली चुंगी तक हटाई जाएगी बैरिकेडिंग, जाम से मिलेगी राहत

Fri, 19 Dec 2025 08:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेट्रो रेल निर्माण के लिए फुटबॉल चौराहा पर खोदाई के दौरान बैरिकेडिंग की गई थी, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया था और जाम लगने लगा था। अब सड़क का काम पूरा हो गया है, इसलिए बैरिकेडिंग हटाई जानी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रोड पर फुटबॉल चौराहा से दिल्ली चुंगी तक लगने वाले लंबे जाम से अब लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। एनसीआरटीसी द्वारा इस हिस्से में सड़क निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। सड़क तैयार होने के बाद अब बीच में लगी लोहे की बैरिकेडिंग हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शुक्रवार को इस मार्ग पर दिन भर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एनसीआरटीसी द्वारा मेट्रो रेल परियोजना के तहत दिल्ली रोड पर खुदाई की गई थी। खुदाई के बाद सड़क के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी भी एनसीआरटीसी की ही थी। निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोहे की बैरिकेडिंग लगाई गई थी। 
 

बेगमपुल समेत कई स्थानों से पहले ही बैरिकेडिंग हटाई जा चुकी है लेकिन दिल्ली चुंगी से फुटबॉल चौराहा तक बीच सड़क पर बड़ी बैरिकेडिंग बनी हुई थी। एक तरफ सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण यहां यातायात का दबाव अधिक था। दो दिन से एनसीआरटीसी ने इस हिस्से में तेजी से सड़क निर्माण कराया। शुक्रवार देर रात तक कार्य लगभग पूरा हो गया। 
 

अधिकारियों के अनुसार, अगले दो दिनों में दोनों ओर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा और इसके बाद बैरिकेडिंग हटाने का कार्य भी किया जाएगा। इससे दिल्ली रोड पर जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
 

बेगमपुल पर भी अंतिम चरण में कार्य
बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के सामने सड़क निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। लगातार चल रहे कार्य के चलते उम्मीद है कि अगले सप्ताह यहां भी वाहन पक्की सड़क से गुजरने लगेंगे।
 
विज्ञापन

दिल्ली रोड का होगा चौड़ीकरण
दिल्ली रोड के कुछ हिस्सों, जैसे जगदीश मंडप के पास चौड़ीकरण की योजना है। इसकी जद में आने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को लेकर व्यापारी विरोध जता चुके हैं। एनसीआरटीसी और जिला प्रशासन व्यापारियों से संवाद कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें