फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: नौचंदी पुलिस की शर्मनाक हरकत, रात में युवक का शव उठाकर दूसरे थानाक्षेत्र में रखा, हुई कार्रवाई

Fri, 05 Dec 2025 07:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नौचंदी पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिसकर्मी घायल युवक के शव को अपने क्षेत्र से हटाकर लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक दुकान के बाहर छोड़ते हुए सीसीटीवी में कैद हुए। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी व सिपाही को निलंबित कर दिया जबकि होमगार्ड की सेवा समाप्त कर दी गई।

विज्ञापन
CCTV में कैद हुई घटना, एसएसपी डॉ विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नौचंदी थाना पुलिस की मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात एल ब्लॉक चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम की कार्रवाई से बचने के लिए अपने क्षेत्र से हटाकर लोहियानगर थाना क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिसकर्मी शव को ई-रिक्शा में रखवाकर काजीपुर निवासी रोनित बैंसला की स्टेशनरी दुकान के बाहर छोड़ गए। ये सारी हरकत दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी की रॉकस्टार बहू: ससुराल में पहले दिन घूंघट में गिटार पर गाया पुराना गीत, सोशल मीडिया पर बरस रहा प्यार

सुबह दुकानदार ने देखा शव, वीडियो देखकर खुला राज
शुक्रवार सुबह जब दुकानदार रोनित दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के पास युवक का शव पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आसपास के दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो सामने आया कि रात 1:40 बजे पुलिसकर्मी ई-रिक्शा से शव को लेकर आए और दुकान के बाहर रखकर चले गए। इसके बाद लोगों ने फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से फैल गया।

विज्ञापन

एसएसपी ने की त्वरित कार्रवाई, दो निलंबित, एक की सेवा समाप्त
वीडियो वायरल होने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने घटना का संज्ञान लेते हुए एल ब्लॉक चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार और फैंटम पर तैनात कांस्टेबल राजेश को निलंबित कर दिया। वहीं होमगार्ड रोहताश की सेवा समाप्त करने के आदेश जारी किए गए। पूरे मामले की विभागीय जांच एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को सौंपी गई है। 

एसएसपी ने कहा, जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लोहियानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है। मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें