फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पर हमला, कंधा टकराने पर छात्रों ने लाठी डंडों से पीटा

Mon, 16 Mar 2026 11:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ कॉलेज में कंधा टकराने के मामूली विवाद के बाद राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मुकुल धामा पर छात्रों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने छह नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
घायल छात्र मुकुल धामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कॉलेज परिसर में कंधा टकराने के मामूली विवाद के बाद कुश्ती के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मुकुल धामा पर लाठी डंडों और लात घूंसों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि एक छात्र ने अपने साथियों को बुलाकर खिलाड़ी को घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद लालकुर्ती थाना पुलिस ने छह नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले-किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा 

कंधा टकराने पर हुआ विवाद
बागपत के बिनौली गांव निवासी मुकुल धामा मेरठ कॉलेज में बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। मुकुल कुश्ती के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और आगामी 12 मार्च को हिसार में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है।

बताया गया कि सोमवार को वह कॉलेज में अपनी फाइल चेक कराने पहुंचे थे। इसी दौरान गैलरी में बीएएलएलबी के छात्र नमन कुमार से उनका कंधा टकरा गया। इस बात को लेकर नमन ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया।

 

साथियों को बुलाकर किया हमला
मुकुल के अनुसार नमन कुमार ने अपने साथी अवि कुमार, अभिनव निवासी मल्लापुर, भारत कुमार निवासी सलारपुर, प्रशांत शर्मा निवासी भराला और हर्षित वर्मा सहित अन्य युवकों को मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर मुकुल को घेर लिया और लाठी डंडों तथा लात घूंसों से बुरी तरह पीटा।

आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए असलहा भी लहराया और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी।

 
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
यह पूरी घटना कॉलेज के सेल्फ फाइनेंस विभाग के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने घायल मुकुल का मेडिकल परीक्षण कराया है जिसमें उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें पाई गई हैं।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें