फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : रसूलपुर धौलड़ी में हत्या कर पेड़ पर लटकाया, शरीर पर चोट के निशान, हाथ रस्सी से बंधे मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ : रसूलपुर धौलड़ी में हत्या कर पेड़ पर लटकाया, शरीर पर चोट के निशान, हाथ रस्सी से बंधे मिले
विज्ञापन

जानी खुर्द। थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव के जंगल में 18 वर्षीय इमरान की हत्या कर शव आम के पेड़ से लटका दिया। उसके हाथ रस्सी से बंधे मिले हैं। शरीर पर चोट के निशान हैं। किशोर तीन दिन से घर से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी इमरान पुत्र ताहिर निवासी रसूलपुर धौलड़ी जानी खुर्द में स्थित हलवाई की दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर में इमरान खाना खाकर घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी की गई। आसपास के गांव में उसके दोस्तों को भी कॉल कर जानकारी ली गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तलाश के दौरान रसूलपुर धौलड़ी में निर्माणाधीन स्कूल के समीप आम के पेड़ से उसका शव रस्सी से लटका मिला। उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। जानकारी मिलने पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने जानी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानी थाना प्रभारी राजेश कंबोज के अनुसार पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृतक की मौत का कारण पता चल जाएगा। शव करीब दो दिन पुराना है। मृतक से किसकी रंजिश थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें