मेरठ में हुए तालिब हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। तालिब की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम में हत्या का राज खुला है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है। पुलिस प्रेमी और दोस्त की तलाश में जुटी है। 28 सितंबर की रात को ताबिल की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ की थी।
मेरठ के लोहियानगर थाना इलाके की जाकिर कॉलोनी में हुई तालिब की मौत की हत्या का राज खुल गया है। कालिब की मौत दम घुटने से हुई थी। पत्नी इलमा ने प्रेमी अमन व उसके दोस्त के साथ मिलकर 28 सितंबर की रात दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस प्रेमी व दोस्त की तलाश में ताबड़-तोड़ दबिश दे रही है।
जाकिर कॉलोनी निवासी तालिब की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ब्रह्मपुरी निवासी इलमा से हुई थी। शादी के बाद से वह जाकिर कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। आरोप है कि इसी दौरान इलमा का अमन से प्रेम प्रसंग हो गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
तालिब को इसकी जानकारी हुई तो उसने अमन से पत्नी से बातचीत करने से मना किया था। 28 सितंबर को तालिब काम खत्म करने के बाद शाम को घर पहुंचा था।
आरोप है कि रात में इलमा ने अपने प्रेमी अमन और उसके साथी के साथ मिलकर तालिब का गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के समय उसकी तीन साल की बेटी पास में ही बेड पर खेल रही थी। इसके बाद इलमा ने तालिब के परिजनों को फोन कर बताया कि उसकी हृदयघात से मौत हो गई है।
इलमा भी चली गई थी ससुराल
सूचना मिलने पर परिजन जाकिर कॉलोनी पहुंचे और शव को पैतृक गांव रसूलपुर भदेड़ी, बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर ले गए थे। इलमा भी ससुराल चली गई थी। वहां परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए तालिब के शव को दफना दिया था।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। दम घुटने उसकी मौत हुई थी। इलमा को जेल भेज दिया गया है। प्रेमी और उसके दोस्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
कब्र खोदकर शव का कराया था पोस्टमार्टम
तालिब का ममेरा बेटा रईस 30 सितंबर को जाकिर कॉलोनी पहुंचा था। वहीं इलमा भी वापस आ गई थी। उसने इलमा से तालिब का मोबाइल मांगा था। आरोप है कि इलमा ने मोबाइल देने से इन्कार कर दिया था। रईस ने घर से तालिब का मोबाइल बरामद कर लिया था।
मोबाइल की जांच करने पर उसमें अमन और इलमा के बीच हुई बातचीत की चैट मिली थी। पूछताछ करने में इलमा ने दालिब की हत्या करना स्वीकार किया था। जिससे वीडियो बनाकर परिजनों ने पुलिस को सौंपी थी।
इसके बाद लोहियानगर पुलिस ने हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर रसूलपुर दभेड़ी से तालिब का शव कब्र से निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में हत्या की बात स्पष्ट हुई।