फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर-हाथ काटकर फेंकी थी लाश: नहीं हुई पहचान, मामले में आया नया मोड़, पढ़िए ताजा अपडेट

Thu, 14 Sep 2023 02:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Murder Case : मेरठ में मिली सिर और हाथ कटी लाश की पहचान हो गई थी। लेकिन अब फिर से इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
मेरठ में सिर कटी लाश को देखकर कांप उठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के दौराला में कृषि विश्वविद्यालय-पबरसा मार्ग पर नाले में नौ अगस्त को मिले सिर और हाथ कटे शव की बुधवार को पहचान हो गई थी। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। बताया गया कि यह लाश मंसूरपुर के नोना गांव निवासी मोंटी की नहीं है। मोंटी 29 अगस्त की सुबह से लापता था। उसके खिलाफ गांव के एक परिवार ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


वहीं, शव की मोंटी के रूप से में पहचान होने पर मंसूरपुर पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार सूरजकुंड कराने ले गई थी। वहां मोंटी के परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शव गांव ले जाने दिया था।

बता दें कि नौ अगस्त को सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय-पबरसा रोड पर नाले में एक शव बरामद हुआ था। सिर और हाथ कटा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था। दौराला पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए फेसबुक पर बनाए ग्रुपों और थानों के 1626 ग्रुपों में फोटो भेजे थे। मंसूरपुर पुलिस ने फोटो देखे तो नोना गांव से लापता चल रहे मोंटी पुत्र सुरेश के परिवार वालों को जानकारी दी। मोंटी के भाई-बहन और परिवार वाले मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान कर ली।

उन्होंने बताया था कि मोंटी की गर्दन पर टैटू बना हुआ था। उसके हाथ पर माता-पिता का नाम लिखा था। शायद इस वजह से ही हत्यारों ने उसकी गर्दन और हाथ काटकर शव फेंका ताकि उसकी पहचान न हो। 

सिर कटी लाश मोंटी की नहीं, वह युवती के साथ बरामद
सिर कटी लाश मोंटी की नहीं है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने मोंटी को युवती के बरामद कर लिया है। चार भाइयों संजू, गोविंद, अरविंद और दो बहनों मनीषा और निशा में सबसे छोटा है। वो चंडीगढ़ में दिन में सैलून की दुकान पर काम करता है और रात को गार्ड की नौकरी करता था। भाइयों ने बताया कि रक्षाबंधन पर मोंटी 22 अगस्त को गांव आया था। 28 अगस्त की रात वो घर से गायब हो गया।

वहीं,  29 अगस्त की सुबह पांच बजे गांव की युवती के परिजनों ने बताया कि मोंटी उनकी बेटी को बाइक पर अगवा करके ले गया है। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसके बारे में कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल तब से ही बंद आ रहा था। भाइयों ने बताया कि वे अनुसूचित जाति समाज हैं, युवती भी उनके समाज से ही है।
विज्ञापन

मोंटी का शव समझ कर परिजनों अंतिम संस्कार से किया था इंकार
बताया गया कि परिजनों ने सिर कटी लाश को ही मोंटी मान लिया था। लेकिन वह किसी और की लाश है। अब पुलिस के लिए फिर से सिर कटी लाश की पहचान कराना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें