फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रेमी ने शादी से किया इनकार, महिला ने रचा बेटे के अपहरण का नाटक, गाजियाबाद से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

Fri, 21 Nov 2025 04:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दबथुवा गांव में 10 वर्षीय बच्चे के लापता होने से हड़कंप मच गया था। जांच में सामने आया कि महिला ने प्रेमी के शादी से इनकार पर अपने ही बेटे के अपहरण का नाटक रचा। पुलिस ने बच्चे को गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
महिला ने रची बेटे के अपहरण की कहानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना थाना क्षेत्र के दबथुवा गांव में शुक्रवार सुबह 10 वर्षीय लक्ष्य के अचानक गायब होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चे की मां ने अपने प्रेमी और उसके चार साथियों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: डीएम की चेतावनी-दो दिन में गणना प्रपत्र न लौटाना अनिवार्य, अन्यथा काटा जा सकता है वोटर लिस्ट से नाम

Trending Videos

लक्ष्य सुबह कुत्ता टहलाकर लौटा था। नहाने के बाद बाहर निकला तो अचानक लापता हो गया। घर के बाहर लगे कैमरों की जांच में पता चला कि बच्चे के गायब होने के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक कैमरे बंद रहे। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर बच्चे की मां से पूछताछ शुरू की।

सीओ आशुतोष कुमार और एसपी क्राइम मौके पर पहुंचे और टीम बनाकर बच्चे की तलाश तेज कर दी। देर रात पुलिस ने बच्चे को गाजियाबाद में महिला के किराएदार के पास से सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ करने पर सामने आया कि महिला का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी। एक सप्ताह पहले हुई पंचायत में युवक ने शादी से इंकार कर दिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी।

यह भी पढ़ें: हवा में खतरनाक जहर: सीजन में पहली बार मेरठ का AQI 419, पूरे शहर में स्मॉग की चादर, सांस लेना हुआ दूभर

जांच में यह भी सामने आया कि महिला पहले भी युवक पर झूठा आरोप लगाकर मुकदमा लिखवा चुकी थी और बाद में उसे खुद ही छुड़वाया था। पंचायत में दोबारा बात रखने पर युवक के फिर से इंकार करने के बाद महिला ने बदला लेने की ठान ली।

इसी तनाव में महिला ने अपने ही बेटे के अपहरण की कहानी रच दी और बच्चे को योजना बनाकर गाजियाबाद भेज दिया। पुलिस के दबाव में महिला ने पूरी साजिश स्वीकार कर ली।

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मामले में महिला और उसके किराएदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें