इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के सभापति विमल शर्मा, बिजेंद्र प्रमुख, जीएम मुकेश कुमार पांडेय, गन्ना विकास अधिकारी जगदीप गुप्ता, डेलीडेट दीपांशु, हरिराज, सुमरती, मुन्नी देवी, युद्धवीर सिंह, राजीव कुमार, आजाद वीर, कृष्णपाल भड़ाना व अन्य मौजूद रहे।
मेले में किसानों को दी कई जानकारियां
मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति पर लगाए गए मेले में स्टॉलों के माध्यम से किसानों को तौल व्यवस्था, भुगतान, उच्च उत्पादक गन्ना किस्में, कीट प्रबंधन, जैविक खेती, डिजिटल सेवाएं, सहकारी सेवाएं और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई।
किसानों ने विभाग और चीनी मिलों द्वारा जारी की गई सट्टा पर्ची यानी कैलेंडर में अपने गन्ने का रकबा देखा। साथ ही कुछ किसानों ने आपत्तियां भी दर्ज कराई। इनका अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया।