फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विधायक दिनेश खटीक बोले- हस्तिनापुर की भूमि द्रोपदी के श्राप से श्रापित, नहीं बनना तीसरी बार विधायक

Thu, 25 Dec 2025 05:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खरखौदा के एक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि वह पहली बार मंच से घोषणा कर रहे हैं कि उन्हें इस श्रापित भूमि से चुनाव नहीं लड़ना है। 
विज्ञापन
मंच से चुनाव न लड़ने की बात कहते दिनेश खटीक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि कोई भी उनकी विधानसभा से दूसरी बार विधायक नहीं बना। लेकिन मोदी जी और यागी जी के महिमा के कारण हस्तिनापुर के इतिहास दो बार विधायक बनने वाला पहला व्यक्ति बना। अब मेरे दिल से बात निकलती है कि तीसरी बार मुझे इस श्रापित भूमि से विधायक नहीं बनना। दिनेश खटीक के इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी राजनीतिक हल्कों में काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

खरखौदा के एमएस हेरिटेज विद्यालय विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जल शक्ति राज्य मंत्री व हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भी कार्यक्रम में आए। 
 
विज्ञापन

दिनेश खटीक ने प्रमोद कृष्णम को गुरु बताते हुए कहा कि हस्तिनापुर द्रोपदी से श्रापित है। वहां से आज तक कोई दूसरी बार विधायक नहीं बना, लेकिन वह बने और मंत्री भी रहे। लेकिन विभिन्न ग्रंथों में पढ़ने के बाद द्रोपदी के साथ हुए अन्याय को देखकर अब उनका मन भर गया है। पहली बार वह ये बात सबके सामने कह रहे हैं कि अब वह हस्तिनापुर से तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस बयान से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे कई दावेदारों पर प्रभाव पड़ेगा। साथ ही हस्तिनापुर विधानसभा सीट के समीकरण भी बदल सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें