मेरठ से सटे बहसूमा से 21 तारीख से लापता महिला का सुराग नहीं लगने के मामले में शनिवार देर रात महिला के पिता धनपाल की गांव तखवली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला के मायके वाले गांव ढासरी निवासी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। महिला के मायके वालों ने महिला के जेठ किरण विज्ञान से ऊपर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा रखा है
लापता महिला सोनिया के भाई सोनू का कहना है कि महिला के जेट ने मिलकर बीती रात कमरे से निकालकर पशुओं वाले कमरे में ले जाकर हत्या कर दी। हत्या की वजह उसके सीधे-साधे बहनोई की 20 बीघा जमीन हड़पने की साजिश है। वही कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह का कहना है कि महिला पड़ोसी गांव के युवक के साथ फरार हुई है।
महिला के पिता द्वारा प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मृतक धनपाल के पुत्र सोनू का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से साज खाली है। 21 तारीख से लापता बहन का पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है जबकि महिला के जेठ लगातार उनको धमकी दे रहे हैं। पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं।