फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहसिक: साथी को छुड़ाने बदमाशों ने दरोगा के सीने में मारी गोली, चोरी की कार पकड़ने के लिए कर रहे थे पीछा

Tue, 23 Jan 2024 10:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Crime News: मेरठ में सोमवार देर रात चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस चौकी इंचार्ज को गोली मार दी। गोली लगने से चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक उनकी हालत गंभीर बता रहे हैं।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज मुनेश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में थाना कंकरखेड़ा के अंतर्गत कार चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें चौकी इंचार्ज मुनेश को सीने में गोली लग गई है। गंभीर हालत में उन्हें गाजियाबाद में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कंकरखेड़ा में देर रात एक मंडप के बाहर से बदमाशों ने एक कार चोरी कर ली। कार में जीपीएस लगा हुआ था। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कार का पीछा किया तो बदमाश लिसाड़ी गेट की ओर से भागने लगे। वे कंकरखेड़ा हाईवे की तरफ से भागे तो उनकी पुलिस की गाड़ी से भिड़ंत हो गई।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि पुलिस ने पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली कंकरखेड़ा हाईवे चौकी इंचार्ज मुनेश के सीने में लग गई, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गाजियाबाद रेफर किया गया है।

वारदात की जानकारी पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार चार टीम लगाई गई हैं। वहीं, चौकी इंचार्ज की हालत गंभीर बनी हुई है।

दरोगा मुन्नेश का फाइल फोटो
ताजा जानकारी के अनुसार मुन्नेश सिंह कसाना पुत्र दीवान सिंह ग्राम बलिकापुरा, थाना चिरहाट आगरा के रहने वाले हैं। एक साल पहले ही वह गाजियाबाद से मेरठ आए थे। गाजियाबाद में एसओ भोजपुर रहे हैं।

मेरठ में बिजली बंबा चौकी इंचार्ज भी रहे हैं। पिछले वर्ष जुलाई से कंकरखेड़ा की हाईवे चौकी के इंचार्ज हैं। मुन्नेश सिंह पहलवान भी हैं। वहीं चौकी इंचार्ज पर हमले के बाद महकमे में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि बदमाशों ने पिस्टल से दरोगा के सीने में गोली मारी है। इसके बाद छुड़ाए गए साथी समेत फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचा दरोगा मुन्नेश का परिवार - फोटो : Amar Ujala
दरोगा मुन्नेश के साले देवेंद्र ने बताया कि परिवार में पत्नी अर्चना के अलावा तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा अंकित(24), बेटी साधना(23) व अंजली(17) है। बेटी साधना की शादी हो चुकी है। फिलहाल परिवार कंकरखेड़ा की यूरोपियन स्टेट कॉलोनी में रह रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें