एसएसपी रोहित सिंह सजवाण
- फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि पुलिस ने पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली कंकरखेड़ा हाईवे चौकी इंचार्ज मुनेश के सीने में लग गई, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गाजियाबाद रेफर किया गया है।
वारदात की जानकारी पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार चार टीम लगाई गई हैं। वहीं, चौकी इंचार्ज की हालत गंभीर बनी हुई है।
दरोगा मुन्नेश का फाइल फोटो
ताजा जानकारी के अनुसार मुन्नेश सिंह कसाना पुत्र दीवान सिंह ग्राम बलिकापुरा, थाना चिरहाट आगरा के रहने वाले हैं। एक साल पहले ही वह गाजियाबाद से मेरठ आए थे। गाजियाबाद में एसओ भोजपुर रहे हैं।
मेरठ में बिजली बंबा चौकी इंचार्ज भी रहे हैं। पिछले वर्ष जुलाई से कंकरखेड़ा की हाईवे चौकी के इंचार्ज हैं। मुन्नेश सिंह पहलवान भी हैं। वहीं चौकी इंचार्ज पर हमले के बाद महकमे में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि बदमाशों ने पिस्टल से दरोगा के सीने में गोली मारी है। इसके बाद छुड़ाए गए साथी समेत फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
अस्पताल पहुंचा दरोगा मुन्नेश का परिवार
- फोटो : Amar Ujala
दरोगा मुन्नेश के साले देवेंद्र ने बताया कि परिवार में पत्नी अर्चना के अलावा तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा अंकित(24), बेटी साधना(23) व अंजली(17) है। बेटी साधना की शादी हो चुकी है। फिलहाल परिवार कंकरखेड़ा की यूरोपियन स्टेट कॉलोनी में रह रहा है।