फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में वारदात: बेखौफ बदमाशों ने व्यापारी से लूटी नकदी और मोबाइल, दुकान से घर लौट रहे थे प्रमोद

Sun, 13 Aug 2023 12:25 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने शनिवार रात में एक व्यापारी से नकदी और मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लूट और हत्या की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शनिवार रात को मवाना से हस्तिनापुर लौट रहे खाद-बीज व्यापारी से ट्रांसलेम एकेडमी स्कूल के सामने बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने हस्तिनापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।

 

हस्तिनापुर की मार्केट निवासी व्यापारी प्रमोद कुमार शर्मा मवाना में खाद-बीज की दुकान करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया गया कि शनिवार रात नौ बजे वह दुकान बंद कर बाइक हस्तिनापुर लौट रहे थे। ट्रांसलेम एकेडमी के समीप तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और सड़क किनारे गिरा दिया। बदमाशों ने बाइक को जंगल में ले जाकर खड़ा कर दिया, जहां व्यापारी के साथ मारपीट की और तमंचे से आतंकित करते हुए 8500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश बाइक पर मवाना की ओर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके
विज्ञापन

इसके बाद व्यापारी ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उनसे पहले उक्त बदमाशों ने किसी और बाइक सवार को भी रोका हुआ था। जो उनकी बाइक आने पर शोर मचाकर भाग गया। व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना से व्यापारियों में रोष है। थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: एक दौड़ देश के नाम:  प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें