मामले की सूचना ग्रामीणों को लगी तो गांव जाग हो गई, देर रात को ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज कैमरा में बदमाशों की तलाश में जुटी है।
गंभीर रूप से घायल किसान कृष्णपाल को पुलिस की मदद से मवाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि घायल किसान कृष्णपाल और पत्नी सरोज जिला अस्पताल में भर्ती की किए गए हैं।
सराय खादर के मंदिर के दानपात्र में चोरी
हस्तिनापुर में शनिवार की देर रात चोरों ने क्षेत्र में जमकर आतंक मचाया। पहले किसान के घर में घुसकर उसे गंभीर रूप से घायल किया और पत्नी के कुंडल लूटे तो वहीं इस वारदात के बाद क्षेत्र के गांव सराय खादर पहुंच गए। यहां पर शनिवार देर अज्ञात चोरों ने मंदिर के बाहर लगे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी को लेकर फरार हो गए।
सुबह दिन निकलने पर जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्हें इस बात का पता चला। सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के दानपात्र में करीब चार हजार रूपए रखे हुए थे जिसे अज्ञात चोर लूट कर ले गए हैं। दानपात्र लूटने की घटना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं अन्य कई स्थानों पर भी चोरी होने की सूचना है।