मंच पर कैशव प्रसाद मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सिर्फ गंगा को प्रदूषण से मुक्त नहीं करेंगे, बल्कि यमुना, काली नदी, हिंडन समेत 40 नदियों पर काम किया जाएगा। 26 हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। 11 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में है, जिसमें 80 योजनाएं हैं। इनमें से 50 पर काम शुरू हो गया है।
गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, कासगंज और मेरठ की परियोजनाओं में 1040 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। नमामि गंगे कार्यक्रम केअंतर्गत मेरठ शहर में अवरोध एवं बहाव परिवर्तन कार्य (आई एंड डी) एवं मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता सीवर उपचार संयंत्र परियोजना (एसटीपी) संबंधी योजना है। इस योजना में 214 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, राइजिंग मेन 100 मीटर और सीवर लाइन 505 मीटर हैं। दरअसल, प्रदूषित हो चुकेनाले जो वर्तमान में काली नदी में गिरकर प्रदूषित कर रहे हैं, उन्हें साफ करना है। उन्होंने कहा कि दूषित जल से लोगों की मौत की बात पता चली है, यह बेहद दुखद है।