फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- 26 करोड़ का है प्रोजेक्ट, देश की 40 नदियों पर काम जारी

Thu, 21 Feb 2019 12:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मंच पर कैशव प्रसाद मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सिर्फ गंगा को प्रदूषण से मुक्त नहीं करेंगे, बल्कि यमुना, काली नदी, हिंडन समेत 40 नदियों पर काम किया जाएगा। 26 हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। 11 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में है, जिसमें 80 योजनाएं हैं। इनमें से 50 पर काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, कासगंज और मेरठ की परियोजनाओं में 1040 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। नमामि गंगे कार्यक्रम केअंतर्गत मेरठ शहर में अवरोध एवं बहाव परिवर्तन कार्य (आई एंड डी) एवं मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता सीवर उपचार संयंत्र परियोजना (एसटीपी) संबंधी योजना है। इस योजना में 214 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, राइजिंग मेन 100 मीटर और सीवर लाइन 505 मीटर हैं। दरअसल, प्रदूषित हो चुकेनाले जो वर्तमान में काली नदी में गिरकर प्रदूषित कर रहे हैं, उन्हें साफ करना है। उन्होंने कहा कि दूषित जल से लोगों की मौत की बात पता चली है, यह बेहद दुखद है।

Trending Videos
विज्ञापन

शहर के तीन नालों को किया जाएगा स्वच्छ
शहर के आबू नाला एक, आबू नाला दो और ओडियन नाला को साफ कराया जाएगा। सुबह, दोपहर और शाम तीन समय पानी चेक करूंगा। मुझे कारपोरेशन पर विश्वास नहीं है कि वह इस काम को संभाल पाएगा या नहीं। यह 682 करोड़ की योजना है। नालों के पानी को सीटीपी के माध्यम से शोधित किया जाएगा। शोधित जल को सिंचाई एवं शहर के पार्कों में प्रयोग किया जाएगा। काली नदी को गंगा से जोड़ा जाएगा।

अगले साल गंगा में गिलास से पी सकेंगे पानी
गडकरी ने कहा कि अगले साल तक गंगा को इतना निर्मल और स्वच्छ कर देंगे कि वहां नहाने के साथ-साथ गिलास में भरकर पानी पी लेना। अभी भी गंगा नहाकर आया हूं, पानी पहले से साफ हुआ है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े कुंभ में एक भी घटना नहीं हुई, यह उपलब्धि है। इसके लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बधाई के पात्र हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें