सांप के काटने से कुत्ते की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सांप को एक प्लास्टिक के डिब्बे में पकड़कर काली नदी में छोड़ दिया। सांप मित्र अवी ने बताया कि यह सांप रसल वाइपर प्रजाति का है।
सरधना रेंज क्षेत्र में 28 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। जिनमें रसल वाइपर कोबरा और कोमनक्रथ जहरीले सांपों की श्रेणी में आते हैं। जिनमें गुसैल प्रवृति का रसल वाइपर सबसे जहरीला सांप है। यह सांप काटने के बाद एमोटाॅक्सिन जहर छोड़ता है। इसके काटने पर खून जम जाता है और एक घंटे में ही मौत हो जाती है।