फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ऊंचा सद्दीकनगर में पकड़ा मिनी कमेला, हत्या के मामले में जेल जा चुके गैंगस्टर समेत छह गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 10:40 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एसपी सिटी को शिकायत मिली थी कि ऊंचा सद्दीकनगर में कुछ लोग पशुओं का कटान कर रहे हैं। पुलिस ने छापा मारा तो मौके से आरोपियों समेत 170 किलो मीट बरामद हुआ। लिसाड़ीगेट थाना पुलिस को इस कार्रवाई से दूर रखा गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में छह आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी सिटी की स्पेशल टीम ने कई थानों की फोर्स के साथ ऊंचा सद्दीकनगर में एक गोदाम में छापा मारा। यहां गैंगस्टर शोएब अपने साथियों के साथ मिनी कमेला चलाता पकड़ा गया। टीम ने यहां से ऊंचा सद्दीकनगर शोएब, बनी सराय कोतवाली निवासी जावेद, रशीदनगर निवासी नईम, श्याम नगर निवासी शहजाद, राधना वाली गली निवासी आरिफ और चमड़ा पैंठ निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

 

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि लापरवाही बरतने पर पिलोखड़ी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई मानेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया है और सिपाही वैभव को निलंबित किया है। मौके से 170 किलो मीट, एक भैंस और पशु काटने के औजार बरामद किए गए हैं।
 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को सूचना मिली कि ऊंचा सद्दीकनगर में कई दिनों से अवैध रूप से पशुओं का कटान किया जा रहा है। एसपी सिटी ने कोतवाली, देहली गेट पुलिस की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने पड़ताल की तो वहां चल रहे मिनी कमेला का खुलासा हुआ। यहां से कुछ पशुओं के अवशेष भी मिले। टीम ने अवशेष भी कब्जे में लिए। जांच के लिए लैब में मीट भेजा गया है।
 

एसपी सिटी ने बताया कि अवैध रूप से कटान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी थाने की पुलिस को कटान करने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को कार्रवाई से रखा दूर
शुरुआती कार्रवाई के दौरान लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को दूर रखा गया। एसपी सिटी ने बताया कि जब मिनी कमेला पकड़ा गया, उसके बाद लिसाड़ी थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। 

हत्या के मामले में भी जा चुका जेल गैंगस्टर शोएब
ब्रह्मपुरी थाने के गैंगस्टर शोएब हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है। इसके बाद उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें