फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मिल हादसा: दूसरी मिल पर लगाया जाएगा किसानों का गन्ना, बकाया भुगतान भी होगा

Sun, 27 Nov 2022 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रविवार सुबह गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मिल परिसर में हादसे वाली जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि मिल भी जल्दी चलाई जाएगी। गन्ना आयुक्त संजय आर भुसरेड्डी ने कहा कि हादसे के कारण किसानों को समस्या नही आने दी जाएगी।
विज्ञापन
मिल में किसानों का गन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोहिद्दीनपुर गन्ना मिल में आग लगने के मामले में मिल पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मिल प्रकरण में जांच बैठाई। वहीं डीएम को भी जांच के आदेश दिए। हादसे में मारे गए चीफ इंजीनियर को भी उन्होंने मुआवजा देने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने रविवार सुबह मिल परिसर में हादसे वाली जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि मिल भी जल्दी चलाई जाएगी। किसानों का कोई नुकसान नही होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut News: आग भड़की तो कर्मचारियों से कहा-भाग जाओ...खुद घिर गए इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के बीच डीएम दीपक मीणा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मोहिउद्दीनपुर गन्ना मिल पहुंचे प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भुसरेड्डी ने कहा कि हादसे के कारण किसानों को समस्या नही आने दी जाएगी। जो गन्ना मिल गेट पर है उसे यहीं से तुलवाकर अन्य मिल पर भेजा जाएगा। किसान जो मिल चाहेगा उसी मिल पर गन्ना डलवाया जाएगा। ज्यादा दूरी न हो इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा।

मिल गेट के अलावा अन्य गन्ना भी दूसरी मिल पर लगवाया जाएगा। मिल शुरू होने में 7 से 10 दिन का समय लग सकता है। इस बीच किसानों को कोई समस्या नही होने दी जाएगी। उन्होंने मिल परिसर में हादसे वाली जगह का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा। तीन टीमो को कार्य मे लगाया गया। इस दौरान डीएम दीपक मीणा व अन्य अधिकारी भी रहे।

गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने घेरा
मिल परिसर में पहुंचे गन्ना आयुक्त का किसानों ने घेराव किया। उन्होंने जल्द गन्ना भुगतान करने की मांग की। जिस पर गन्ना आयुक्त ने सोमवार को भुगतान का आश्वासन दिया।मिल पर किसानों का करीब 48 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें