टेलीकम्यूनिकेशन से पड़ा ज्यादा फर्क
ज्यादा टैक्स आने की वजह व्यापारियों में जागरूकता के अलावा मेरठ क्षेत्र में बढ़ा टेलीकम्युनिकेशन का कारोबार है। व्यापारियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ मिला है। पहले जहां प्रदेश में माल खरीदने पर आईटीसी मिलती थी, अब वह दूसरे प्रदेश में माल खरीदने पर भी मिलती है। -वीएन सिन्हा, एडिशनल कमिश्नर, वाणिज्य कर
बढ़ती जा रही वृद्धि
वाणिज्य कर विभाग ने वैट के तहत जुलाई 2016 से मई 2017 तक 702.08 करोड़ रुपये टैक्स वसूली की थी, जबकि इस बार जीएसटी लगने के बाद जुलाई 2017 से मई 2018 तक 814.08 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया। यह वृद्धि करीब 15.95 प्रतिशत रही थी, लेकिन अब यह वृद्धि 19.87 की दर से बढ़ रही है। वाणिज्य कर विभाग के तहत मेरठ और बागपत जिले आते हैं।
जीएसटी में पंजीकृत हैं 51 हजार 39 व्यापारी
जीएसटी लागू होने के बाद मेरठ में 19 हजार 39 नए व्यापारियों ने जीएसटी के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है। इससे पहले यहां 32 हजार व्यापारी वैट के तहत पंजीकृत थे। अब जीएसटी के तहत मेरठ में 51 हजार 39 व्यापारी पंजीकृत हो गए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/