पीड़ित दे रहे अफसरों इनपुट
बदन सिंह बद्दो से जिन-जिन लोगों को खतरा है, वह पुलिस अफसरों को इनपुट देने के साथ-साथ सुरक्षा भी मांग रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर पीड़ितों ने बताया है कि बद्दो के कई गुर्गे शहर में घूम रहे हैं। वह फिर से वारदात कर सकते हैं।
28 मार्च 2019 को भागा था बद्दो
अधिवक्ता रविंद्र गुर्जर की हत्या में बद्दो को आजीवन कारावास की सजा हो गई थी। 28 मार्च 2019 को बद्दो फर्रूखाबाद पुलिस को दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल में शराब पिलाई और फिर कस्टडी से फरार हो गया। उसकी फरारी में मेरठ के करीब 15 लोगों के नाम सामने आए। इन्हें पुलिस ने बाद में जेल भेजा। बद्दो पर 2.50 लाख का इनाम है।
यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब व परिवार पर गैंगस्टर की तैयारी, भगोड़ा घोषित कर शहर भर में चस्पा होंगे पोस्टर
जब्त होगी एक करीबी की संपत्ति
एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि बद्दो की कोठी ध्वस्त हो चुकी है। उसके कई करीबियों पर कार्रवाई हो चुकी है। बद्दो के एक करीबी की संपत्ति को जल्द जब्त करेंगे। पुलिस का मानना है कि बद्दो अपराध करके अर्जित संपत्ति साथी को देता था। इसमें डिपिन सूरी समेत कई लोगों के नाम पुलिस की सूची में हैं। पुलिस अब एक-एक करके कुख्यात के करीबियों का पता लगाने में लग हुई है। जिन्होंने बद्दो के पैसे से संपत्ति खरीदी है।