फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कोचिंग से लौट रहे थे दो दोस्त, आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, 16 साल के किशोर की मौत

Sat, 02 May 2026 04:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना में मिल रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को पहले सीएचसी मवाना और फिर मेरठ रेफर किया गया था।

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। कोचिंग से घर लौटते समय दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक किशोर ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


पेट्रोल पंप के पास हुई जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार चंदेरी गांव निवासी 16 वर्षीय प्रीत पुत्र रामवीर अपने साथी आलोक निवासी गाड़ी के साथ मवाना कोचिंग करने आया था। शुक्रवार देर शाम दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मिल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन

गंभीर हालत में मेरठ किया गया रेफर
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी मवाना लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को मेरठ के जसवंत राय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान किशोर की मौत
अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात प्रीत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि प्रीत अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और कक्षा 10 का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें