मेरठ। यूपी टी-20 लीग के लिए मेरठ मेवरिक्स टीम की ओर से खिलाड़ियों को टीम के साथ जुड़ने का एक और मौका दिया जा रहा है। मेरठ मेवरिक्स की ओर से सात जुलाई को नोएडा स्थित क्रिकेट मैदान में ट्रायल लिए जाएंगे। इसके लिए पंजीकरण भी खोल दिए गए हैं। इससे पहले भी मेरठ मेवरिक्स की ओर से मेरठ में तीन दिवसीय ट्रायल लिए गए थे। इस दौरान 500 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया था। अब टीम की ओर से एक बार फिर से ट्रायल लिए जाएंगे। टीम को कुल 25 खिलाड़ी लेने है। इसमें 12 खिलाड़ी पहले ही रिटेन किए जा चुके हैं। बाकी बचे 13 खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया और ट्रायल के माध्यम से लिए जाएंगे। संवाद