दौराला। हरिद्वार से दिल्ली जा रही कालका मेल एक्सप्रेस की चपेट में आने से बृहस्पतिवार दोपहर करीब 65 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसा सर श्रीराम इंटर कॉलेज के समीप रेलवे गेट संख्या-35 के पास हुआ। ट्रेन गुजरने के दौरान वृद्ध अचानक उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। आसपास के थानों में मृतक का फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।