फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना के 'पारस फर्नीचर' में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली दो मंजिला इमारत, छह घंटे में बुझाने में लगे

Thu, 16 Jul 2026 12:43 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में पारस फर्नीचर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियों ने आग बुझाई। शोरूम के मालिक संजीव जैन का कहना है कि करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। 
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना में बिनौली रोड स्थित पारस फर्नीचर शोरूम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो मंजिला शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

 

दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
प्रभात नगर निवासी व्यापारी संजीव जैन का शिव चौक के पास पारस फर्नीचर के नाम से शोरूम है। बुधवार सुबह करीब छह बजे सामने स्थित चाय की दुकान के संचालक ने शोरूम से धुआं उठता देखा और इसकी सूचना दी। जब तक व्यापारी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरे शोरूम में फैल चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए मेरठ से अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाने पड़े। 
 

शोरूम की छत से निकलता धुआं। - फोटो : अमर उजाला
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक शोरूम में रखा फर्नीचर, लकड़ी, प्लाई और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। आग से भवन को भी भारी क्षति पहुंची है। व्यापारी संजीव जैन ने बताया कि शोरूम में करीब एक करोड़ रुपये का फर्नीचर रखा था। भवन सहित कुल नुकसान दो करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

आंखों के सामने जलते देखी वर्षों की मेहनत
बुधवार सुबह आया एक फोन संजीव जैन के परिवार के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक संदेश लेकर आया। दुकान से धुआं निकलने की सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। परिवार के सदस्य अपनी आंखों के सामने वर्षों की मेहनत और कारोबार को जलते हुए देखते रहे।
विज्ञापन

पड़ोसी दुकानों तक पहुंचीं लपटें
आग की लपटें आसपास की दुकानों और इमारतों तक पहुंचने लगी थीं। शोरूम में लकड़ी और प्लाईवुड का भारी मात्रा में सामान होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग को अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोकने में सहयोग किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ये भी देखें...
निशा चौहान हत्याकांड: 'प्लॉट' बना हत्या की वजह, प्रदीप को डर था छोड़ देगी निशा, गुस्से में चाकू से गोद दिया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें