फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मकान में चल रही नमकीन बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मचारियों और परिजनों ने भागकर बचाई जान

Tue, 17 Nov 2026 12:31 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शिव शक्ति नगर में मकान के प्रथम तल पर परिवार रहता है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर नमकीन बनाई जा रही थी। आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां संकरी गली में नहीं आ पाईं। पाइप के जरिये पानी ले जाकर आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
आग लगने पर निकलता धुआं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर में सोमवार दोपहर एक मकान में चल रही नमकीन बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों और नीचे रह रहे परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, शिव शक्ति नगर निवासी सनी जैन ने अपने तीन मंजिला मकान में नमकीन बनाने का कारखाना खोल रखा है। मकान के प्रथम तल पर वे अपने परिवार के साथ रहते हैं, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर नमकीन बनाने और उसकी पैकिंग का काम होता है। सोमवार दोपहर कर्मचारी रोजाना की तरह कारखाने में काम में जुटे थे तभी अचानक वहां आग लग गई। 
 

शुरुआत में कर्मचारियों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने कारखाने के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलती देख कर्मचारियों ने बाहर की ओर दौड़ लगा दी। वहीं, प्रथम तल पर मौजूद सनी जैन के परिवार के सदस्यों ने भी सुरक्षित बाहर निकलकर जान बचाई।
 
विज्ञापन

संकरी गली के चलते फंसी फायर ब्रिगेड, पाइप बिछाकर बुझाई आग
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन घटनास्थल तक जाने वाला रास्ता संकरा होने के कारण दमकल की गाड़ी मकान तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद दमकलकर्मियों ने बाहर मुख्य मार्ग से ही लंबे पाइप बिछाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक कारखाने में रखा नमकीन बनाने व पैकिंग करने का काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। सीएफओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें