फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भावनपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे पर लटका मिला शव, फोरेंसिक टीम मौके पर

Sat, 14 Mar 2026 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के खोंजापुर गांव में 28 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के खोंजापुर गांव में 28 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बताया गया कि गांव खोंजापुर निवासी सरिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों और आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: Israel-Iran conflict impact: दवा पर भी असर, पैरासिटामॉल समेत कई साल्ट हो गए महंगे

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच
सूचना मिलने के बाद सीओ सदर देहात सुधीर कुमार पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें