फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बोले- सर्जिकल स्ट्राइक में हम आगे, नक्सलवादी गिन रहे अंतिम सांसें

Mon, 21 Jan 2019 06:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते राज्यमंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका और इज़राइल के बाद हम भी सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए सक्षम हो गए हैं। वहीं नक्सलवादी अंतिम सांसें गिन रहे हैं। सरकार ने आतंकवाद को खत्म करने की तरफ तेज़ी से कदम उठाए हैं। जितने आतंकवादी साल 2014 तक मारे गए उससे कहीं ज्यादा इन पांच सालों के अंदर मारे जा चुके हैं। यह बातें मेरठ पहुंचे केंद्रीय दूरसंचार व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली बार कोई सरकार गरीब के घरों तक पहुंची हैं। देश में 9 करोड़ शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। वहीं, 6 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी के मानदेय में भी इजाफा किया गया है।

विज्ञापन

गठबंधन की सरकारें नहीं टिकती
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि गठबंधन की सरकारें कभी नहीं टिकी। यह गठबंधन अवसरवादी और भ्रष्टाचारियों का है। इससे पहले देश मे चौधरी चरण सिंह, देवगौड़ा, आइके गुजराल की सरकारें इसका उदाहरण है।

अब खेत में नहीं कटती रात
उन्होंने कहा कि पहली बार किसान का किसी ने ख्याल रखा तो वह मोदी सरकार है। पहले किसान को खेत में पानी देने के लिए सर्द रातों में ट्यूबवेल चलाना पड़ता था लेकिन, सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया। 18-20 घंटे बिजली आने से किसान सुबह ही ट्यूबवेल से खेत में पानी भर लेता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें