बताया गया कि युवक ने गड्ढा खोदकर अपना सर नीचे मिट्टी में दबा रखा था। ऊपर शरीर पर मिट्टी डाली हुई थी। वहीं कॉलेज की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चे युवक को देखकर डरकर भागने लगे। इसी दौरान किसी ने थाना पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि युवक बुरी तरह तड़प रहा था। पुलिस ने तुरंत मिट्टी हटाकर उसका सिर गड्ढे से बाहर निकाला। बाहर निकलते ही युवक की जान में जान आई।
पुलिस ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आगे से ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि युवक नशे का आदी है और अक्सर ऐसी हरकतें करता रहता है।