फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिद्धि पाने के लिए नशेड़ी ने मिट्टी में दबाई गर्दन, तड़पता देख पुलिस ने ऐन वक्त पर बचाई जान

Wed, 16 Oct 2019 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
युवक सिर को गड्ढे में दबाकर तड़पता रहा, पुलिस ने बचाई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में बुधवार को एक नशेड़ी ने सिद्धि प्राप्त करने के लिए अपनी गर्दन मिट्टी में दबा ली। इसके कुछ ही देर बाद युवक की हालत खराब हो गई और उसका दम घुटने लगा।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समय रहते युवक का सिर मिट्टी से बाहर निकाला। तब जाकर युवक की जान बची। पुलिस ने चेतावनी देकर युवक को छोड़ दिया। 

सरूरपुर थानाक्षेत्र के गांव जसड़ सुल्ताननगर निवासी सुदेश पुत्र जग्गूबाबा को पुलिस ने क्षेत्र के ही इतवार गिरी के मंदिर के सामने मरने से बचा लिया। यहां नशेड़ी युवक सुदेश सिद्धि प्राप्त करने के चक्कर में समाधि लेने लगा। 

विज्ञापन

बताया गया कि युवक ने गड्ढा खोदकर अपना सर नीचे मिट्टी में दबा रखा था। ऊपर शरीर पर मिट्टी डाली हुई थी। वहीं कॉलेज की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चे युवक को देखकर डरकर भागने लगे। इसी दौरान किसी ने थाना पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि युवक बुरी तरह तड़प रहा था। पुलिस ने तुरंत मिट्टी हटाकर उसका सिर गड्ढे से बाहर निकाला। बाहर निकलते ही युवक की जान में जान आई।

पुलिस ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आगे से ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि युवक नशे का आदी है और अक्सर ऐसी हरकतें करता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें