फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मवाना में रंजिश में व्यक्ति को गोली मारी, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

Mon, 09 Nov 2026 01:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

किशनपुर बिराना निवासी बाबूराम की गांव के ही संजू और रोहित से रंजिश चल रही है। बाबूराम के बेटे विकास कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घायल बाबूराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना स्थित किशनपुर बिराना गांव में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किशनपुर बिराना निवासी विकास कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही संजू ने अपने साथी रोहित उर्फ बिरजू के साथ मिलकर उसके पिता बाबूराम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली लगने से घायल हुए बाबूराम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 109(1) के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है और मामले की जांच एसआई अनुज कुमार मिश्रा को सौंप दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें